- उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रही बालिकाओं को मिल सकती है फीस में छूट।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ रही बालिकाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बालिकाओं को मिल सकती है फीस में छूट। जी हां, दरअसल राज्य महिला आयोग की ओर से तैयार की गई महिला नीति के ड्राफ्ट के तहत प्रदेश की बालिकाओं को सरकारी और निजी स्कूल की फीस में छूट मिल सकती है।
इसके लिए आयोग की ओर से बनाई जा रही महिला नीति में की गई है इस प्रस्ताव की सिफारिश। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के अनुसार राज्य में बालिकाओं और महिलाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए उन सभी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, जो उनको शिक्षा से जोड़ती हैं। प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन होता है, लेकिन माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में उनकी संख्या कम होती जा रही है। उत्तराखंड में 52.3 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में मात्र 39 प्रतिशत महिलाएं माध्यमिक या उससे ऊपर शिक्षित हैं।
साथ ही उनका कहना है कि सभी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की पाठ्य पुस्तकें एवं ड्रेस मुफ्त दी जाएं। स्कूल तक आने एवं वापस घर जाने के लिए किराये में भी छूट दी जानी चाहिए। आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन के लिए भी कुछ आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला नीति का ड्राफ्ट सीएम को सौंपा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड 

