Dehradun- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत है। वहीं सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।
अभी आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।
तापमान —
रविवार चार दिसंबर की सुबह दस बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आठ दिसंबर तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद दस और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल इन दिनों बारिश के कोई आसार नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 

