Haridwar News: आजकल शादी के पहले भागने की खबरें बहुत आ रही है। कभी लड़की जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो जाती है तो कभी लड़का शादी से मुकर जाता है। लेकिन हरिद्वार जिले से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी। जहां एक लड़की बरात आने वाली है। लेकिन इससे पहले ही लड़की की मां अपने प्रेमी संग दहेज का सामान लेकर फरार हो गई। यह खबर सुनकर सब चकित हो गये। जी हां खबर एकदम पक्की है। अब परिजन शादी की तैयारी छोड़ दुल्हन की मां को ढूढ़ रहे है। आगे पढ़िये पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। महिला का एक बेटा एवं तीन बेटियां है। बताया जा रहा है कि महिला की बड़ी बेटी की शादी आगामी 14 दिसंबर को है। ऐसे में घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। अभी से खरीददारी से लेकर मेहमानों का आना-जाना भी शुरु हो गया था। रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भी भिजवाया दिये गये है। परिवार के लोग बाजार से शादी का सामान खरीदने में जुटे है। घर में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा एक लाख रुपये भी रखे हुए थे।
अब दुल्हन की मां शनिवार की रात अपने प्रेमी के साथ घर में रखे जेवरात एवं एक लाख रुपये लेकर फरार हो गई। जब रात में महिला वापस नहीं आयी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद महिला की तलाश की गई। वहीं युवक से भी संपर्क किया गया लेकिन उसका भी कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब शादी की सभी तैयारी छोड़ घर के परिजन महिला की तलाश में जुट गये। वहीं मंगलौर कोतवाली में रविवार को इस संबंध में शिकायत की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
