Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक का शव कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज बिष्ट (25) पुत्र स्व. पानसिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव आल्टो कार से बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने लामाचौड़ शराब पी थी। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में आल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। तीन युवक हल्द्वानी से कार द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में उन्होंने बियर पी रखी थी।
पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

