Dehradun, Uttarakhand WeatherUpdate: उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को मैदानी इलाकों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पर रहने से हीट वेव की स्थिति बनी रही जबकि आज बुधवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं है अब सभी लोगों की निगाहें मानसून पर टिकी हुई है।
आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 12 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दोपहर को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मुंबई पहुंचा मानसून, उत्तराखंड कब पहुंचेगा
दक्षिण-पश्चिमी मानसून की मुंबई में झमाझम बारिश के साथ एंट्री हो गई है आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, 15 जून को एमपी के कुछ इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। यूपी की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है उत्तराखंड में मानसून की झमाझम बारिश के साथ चंपावत जिले से एंट्री हो सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
