देहरादून: प्रदेश में कर्मचारियों-शिक्षकों के तबादले अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कार्मिक विभाग ने इस निर्णय के संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के लिए भेज दिया।
लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते उत्तराखंड के अधिकांश विभाग तबादला ऐक्ट के अनुसार तैयारियों को अंजाम नहीं दे पाए थे। ऐक्ट के अनुसार, कर्मचारियों व शिक्षकों के तबादलों की अंतिम तिथि 10 जून थी पर कई विभाग, इस दौरान सुगम-दुर्गम चिह्निकरण के अलावा तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कमेटी भी गठित नहीं कर पाए। ऐसे में तमाम विभागाध्यक्षों ने सरकार से इस वर्ष के लिए तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने का
आग्रह किया था। मुख्य सचिव रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इसके प्रस्ताव पर चर्चा हुई। विस्तृत मंथन के बाद तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके तहत विभागों को तबादला प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 जुलाई तक का वक्त देने का निर्णय लिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
