देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने एक बारि फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का अंदेशा जताया गया है। जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और आसमान बिजली चमकने (स्काई लाइटिंग) की भी संभावना जताई है।
वहीं राजधानी देहरादून में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 व 15°C के लगभग रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें