चार लोगों को कुचलने वाले फरार आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून- देहरादून में बुधवार 12 मार्च को देर रात को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार का कहर देखने को मिला था। बेकाबू मर्सिडीज कार ने 6 लोगों को कुचल दिया था,जिसमें चार की मौत हो गई थी।इस हादसे के बाद से ही मर्सिडीज का ड्राइवर फरार था, जिसके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने देहरादून आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की उम्र 22 साल है और बीबीए का छात्र है,आरोपी मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है, जो देहरादून में नौकरी के सिलसिले में आया था। मर्सिडीज कार आरोपी के जीजा की है, जिस वक्त ये हादसा हुआ, कार में आरोपी के साथ उसका 12 साल को भांजा भी बैठा हुआ था। आरोपी बुधवार रात को अपने भांजे को लेकर खाने-पीने के लिए निकला था।
पुलिस के अनुसार भांजे के कहने पर आरोपी एक राउंड मसूरी की तरफ घूमने निकल गया था. वहीं से लौटते समय राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास रात को करीब 8.20 बजे आरोपी तेज रफ्तार कार को काबू नहीं कर पाया और उसने सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को कुचल दिया था, जिनकी मौत हो गई है। साथ ही चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिसको पुलिस ने अब कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है, एसएसपी देहरादून अजय सिंह के द्वारा बताया गया कि रात ही चालक की तलाश में टीमों का गठन किया गया था,तलाश के दौरान सहस्त्रधारा के पास मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया गया, साथ ही पुलिस टीमों द्वारा चालक को भी ISBT से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी चालक की पहचान 22 वर्षीय वंश कत्याल के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी चालक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
