- अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करने की हिदायत
- अधिकारी मा0 मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें
देहरादून– एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करने की हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लेने की भी बात कही। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में हुई विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बुधवार को सचिवालय में एसीएस ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन व अन्य सम्बन्धित विभागों को राज्य में वन गुर्जरों, बोक्सा जनजाति तथा अन्य गुमन्तु जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, पुनर्वास तथा उनके विकास व कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर चारधाम यात्रा पर नये टावर लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने आपदा प्रबन्धन विभाग को आपदा सुरक्षा सम्बन्धित कार्यो तथा ग्राम्य विकास विभाग को पीएमजीएसवाई योजनान्तगर्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत सम्बन्धी कार्य को पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर सचिव श्री सविन बंसल, श्रीमती रंजना राजगुरू तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
