- व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) स्क्रीनिंग (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023
देहरादून – एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-1/DR(M.O)/S-1/2023, दिनांक 29 अगस्त, 2023 द्वारा विज्ञापित राज्य सम्पत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के रिक्त 07 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु व्यस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) स्क्रीनिंग (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023 का आयोजन दिनांक 03 मार्च, 2024 (रविवार) को हरिद्वार नगर में किया जायेगा। उक्त परीक्षा हेतु औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी, 2024 (शुक्रवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश-पत्र (Admit- Card) डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। उक्त के साथ ही प्रश्नगत परीक्षा के पाठ्यक्रम का हिन्दी अनुवाद भी आयोग की उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु श्रुतलेखक के सम्बन्ध में प्राविधान का उल्लेख, विज्ञापन के परिशिष्ट-5 एवं 6 में किया गया है। प्रश्नगत परीक्षा में सम्मिलित दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त परिशिष्ट में
उल्लिखित निर्देशों का अवश्य अवलोकन कर लें। यह भी उल्लेखनीय है कि श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता प्रश्नगत पद की अनिवार्य शैक्षिक योग्यता से एक स्तर कम होगी किन्तु किसी किसी भी दशा में हाईस्कूल से न्यून नहीं होगी।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं श्रुतलेखक (Scribe) लाने का दावा करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है, को परिशिष्ट-5(1) एवं परिशिष्ट-5 (2) तथा ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम है, को परिशिष्ट-6 (1) एवं परिशिष्ट-6(2) को पूर्णतः भरते हुए श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो के साथ परिशिष्ट-5 (2)/परिशिष्ट-6 (2) में किये गये दावे के आधार पर शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक तालिका/प्रमाण-पत्र उनके पहचान पत्र के साथ आयोग कार्यालय में दिनांक 26 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेल: sewaone1@gmail.com पर प्रस्तुत करना आवश्यक है।
उक्त अंतिम तिथि दिनांक 26 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेल के माध्यम से आयोग कार्यालय में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को ही आयोग द्वारा श्रुतलेखक
अनुमन्य किया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-5 (1) एवं परिशिष्ट-5 (2) तथा 6 (1) एवं परिशिष्ट-6(2)
आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 