देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस नरेंद्र भंडारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पदभार से हटाकर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है। वही आईएएस अभिषेक रुहेला को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। जबकि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद में तैनात मनोज गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। इसी प्रकार आईएएस तोमर को चंपावत के जिलाधिकारी के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है। जबकि आईएएस रंजना को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह को केएमवीएन और प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी चमोली हेमंत कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया है और अपर जिलाधिकारी चंपावत शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
