उत्तराखंड: राज्य वासियों को अभी मानसून की बारिश से राहत नहीं मिलने जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले तीन दिन यानी 4, 5 और 6 जुलाई को भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. इस बार कुमाऊं में मानसून की बारिश ज्यादा सक्रिय है. मानसून का कुमाऊं के आसमान पर इतना प्रेशर है कि बहुत तेज बारिश की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है.
बारिश का रेड अलर्ट: इसके साथ ही गढ़वाल मंडल में भी भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में भी बारिश होगी और इनके लिए येलो अलर्ट जारी है. मौसम के लिहाज से अगले तीन दिन इतने संवेदनशील हैं कि मौसम विभाग ने अतिवृष्टि यानी बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताई है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को लैंडस्लाइड से बचने की खास चेतावनी दी गई है.
कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
