- भू-कानून उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 200 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई 200 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भू-कानून के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भू-कानून के तहत धारा 154 (4)(3)(क) और 154 (4)(3)(ख), 166/167 के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रदेश के बाहर के व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीदने और निर्धारित अवधि के भीतर उचित उपयोग न करने के मामलों में कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने इन मामलों को जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 154 के स्पष्ट उल्लंघन के तहत माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट में इन मामलों पर सुनवाई के बाद लगभग 280 मामलों का निस्तारण किया गया।
इनमें से 200 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने ऐसे मामलों की जांच शुरू की थी, जिनमें बाहरी व्यक्तियों ने भूमि का गलत तरीके से उपयोग किया था। कई मामलों में भूमि को होमस्टे, फार्म हाउस और अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अवैध उपयोग से राज्य के नागरिकों को भूमि की कमी और बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने परगनाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 
