- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें एसडीएमः डीएम
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विकानगर क्षेत्र अंतर्गत क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशः
महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी।
जनता दर्शन/जनसुनवाई प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।
जनसुनवाई में ग्राम ठारण कुनवा में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता
हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम 
