देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर वन प्रभाग क्षेत्रांतर्गत अपर कोसी आरक्षित वन क्षेत्र में कतिपय व्यक्तियों द्वारा अवैध अध्यासन किये जाने, सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने एवं स्टाम्प पेपरों में भूमि को क्रय-विक्रय कर सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने की विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होने पर प्रकरण की एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा एसडीएम रामनगर से प्रारंभिक जांच करवाई गई थी। एसडीएम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा शासन को आख्या उपलब्ध कराई गई। इसी आख्या के क्रम में वन भूमि/राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने, स्टाम्प पेपरों के माध्यम से राजकीय भूमि का क्रय-विक्रय किये जाने तथा प्रकरण में आर्थिक अपराध सहित अन्य अपराध भी सम्मिलित होने की संदिग्धता के दृष्टिगत प्रकरण में विशेष जाँच दल (S.I.T.) से जांच कराये जाने के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल 
