भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 21.06.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21, 23, जून 2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व कही कही झोंकेदार हवाए चलने की सम्भावना एव 24, 25, जून 2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा की तीव्र दौर व कही कही झोंकेदार हवाए चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।
1- प्रत्त्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियन्त्रण बरता जाय।
2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या-01368-221840/222424 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाये।
3- जनपद/तहसील स्तर पर आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी, अलर्ट स्थिति में रहेंगे।
4- लोक निर्माण विभाग / राष्ट्रीय राजमार्ग/पी०एम०जी०एस०वाई०/ए०डी०बी० आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में अवरूद्ध / खोले गये मोटर मार्गों के सम्बन्ध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी।
5- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक / ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे।
6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।
7- उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
