देहरादून: नगर निकाय चुनावों को लेकर अध्यादेश मंजूर होने के बाद भी चुनाव कब होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शहरी विकास निदेशालय से लेकर शासन में बैठे अफसर तक स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं। अभी नियमावली के ड्राफ्ट पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन शेष है।
उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। एक सप्ताह पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकायों की निर्वाचक नामावली को अपडेट करने से जुड़े निर्देशों के बाद संभावना जताई जा रही कि प्रदेश में निकाय चुनाव अगले साल तक हो सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम को पत्र भेजकर नगर निकाय क्षेत्रों में एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए वोटरों के नाम निर्वाचक सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 8, 9, 10 दिसंबर को विशेष कैंप भी लगाए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी होनी है। इसके बाद अपडेट सूची निकायों की मतदाता सूची में शामिल की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
