- उत्तराखंड को मिले 33 हजार ग्रामीण आवास : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री धामी का आभार, बोले-यह है डबल इंजन सरकार*
देहरादून- बीते 7 अगस्त को सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखंड के लिए 26 हजार ग्रामीण आवास दिये जाने की माँग की गई थी। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उत्तराखंड के 33 हजार आवास आवंटित कर दिये हैं।
शुक्रवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 26 हजार आवास आवंटित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्तराखण्ड को कुल 73 हजार आवासों में से 46 हजार आवंटित हुए थे, जिसमें 35 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और अन्य पर कार्य चल रहा है। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया कि राज्य को सभी 46 हजार आवासों की धनराशि प्राप्त हो गयी है और प्रदेश को 26 हजार आवास अतिशीघ्र आवंटित किये जाए। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए तोहफा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

