चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है।
सीएम धामी ने तिलक लगा कर शुभ कामनाएं दी
हल्द्वानी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरो ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरो से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।
इस अवसर पर साथ में आए मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरो को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी।
ये चयनित अग्निवीर , यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है।
इस अवसर पर मौजूद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 कैंडिडेट्स में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मोटिवेशन से यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है। रिटर्न और शारीरिक परीक्षाओं का अभ्यास कराता है और अभी तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल,पुलिस आदि में राष्ट्र सेवा के लिए भेज चुका है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरो के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित रह चुके है और केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण के लिए उनकी सेवाओं को सराहा जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: SIR-2026: 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज
देहरादून : इन जिलों में भारी बारिश आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड: चारधाम के साथ प्रमुख मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड
उत्तराखंड: मां ने बेटी के अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई 
