देहरादून : मुरादाबाद के मूंढ़ापांडे में हुए सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड सरकार कार-शेयरिंग प्लेटफार्म ब्ला-ब्ला के संचालन पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। परिवहन विभाग ने इस मामले में कानूनी परीक्षण शुरू कर दिया है और शासन को प्रारंभिक रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
विभाग का कहना है कि इस प्लेटफार्म के जरिए कई निजी वाहन व्यावसायिक रूप से यात्रियों को ले जा रहे हैं…जबकि इसके लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत परमिट, टैक्स और व्यावसायिक बीमा अनिवार्य होता है। अधिकारियों के अनुसार राज्य में रोजाना सैकड़ों निजी कारें देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार से दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चल रही हैं।
मूंढ़ापांडे हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठे हैं। परिवहन विभाग ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर राज्य में इस सेवा पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष 

