टिहरी : पहाड़ से बुरी खबरों के आने का क्रम अब भी जारी है। खूबसूरत नजारों के बीच खतरनाक रास्ते, लापरवाही के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ते। इस बार एक स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की सूचना मिली है। हादसे में दो सवारियों को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को कार में खाई में गिरी थी।
रविवार की सुबह जब टिहरी के सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग पर कुछ वाहन चालकों की नजर खाई में गई तो उन्होंने एक स्कॉर्पियो नीचे गिरी देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। दोनों कार सवारों ने दम तोड़ दिया था। उनके शवों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस के साथ साथ कई ग्रामीण भी पहुंच गए थे। एक मृतक की पहचान 28 वर्षीय अखिल बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट निवासी ग्राम मांगली सेरा बरसाली, तहसील डुंडा उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दूसरा मृतक भी उत्तरकाशी का बताया जा रहा है मगर शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 
