हल्द्वानी: सड़क हादसों से पीड़ित और प्रभावित परिवारों से जुडी एक अच्छी ख़बर सामने आ रही है, DM नैनीताल ने एक ऐसी पहल शुरू की है जिससे सड़क हादसों से जुड़े परिवार आत्मनिर्भर बन सकेंगे और उनको रोजी रोटी के लिये दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी..
पिछले दिनों नैनीताल जिले में 2-3 बड़े सड़क हादसे हुए जिसमें 10 से अधिक लोगों की जान गई थी… हादसे में मृतक लोंगो के परिवार के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई थी, जिसके बाद मृतक आश्रित परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग और बाल विकास विभाग को नोडल बनाया गया है. नैनीताल जिले में हुए सड़क हादसे का डाटा तैयार कर सड़क हादसे में मृतक परिवार के आश्रितों को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ा जा रहा है…DM नैनीताल ने कहा सड़क हादसे में कुछ परिवारों को आर्थिक सहायता मिलती है जबकि कई मामलों में आर्थिक सहायता मृतक परिवारों को नहीं मिल पाती है, इसके बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है, जिसको देखते हुए रोड सेफ्टी के तहत योजना बनाई गई है जहां सरकारी विभागों के माध्यम से मृतक आश्रित परिवारों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. योजना के तहत आश्रित परिवार को आवश्यकता के अनुसार कृषि उत्पादन, मत्स्य पालन के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से भी जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा परिवार में वंचित वृद्धा पेंशन,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा,
वीओ: DM नैनीताल के मुताबिक पिछले 5 सालों का एक सर्वे कराया जा रहा है जिस पर यह पता चल सकेगा की कितने परिवार ऐसे हैं जिनकी आजीविका सड़क हादसों के बाद प्रभावित हुई है, और मृतक आश्रित परिवारों को सरकारी योजना से किस तरह जोड़ा जा सकता है, परिवहन विभाग और विकास विभाग के अधिकारी इस पूरी प्लानिंग में नोडल नियुक्त किये गये हैं,
नैनीताल डीएम की ये पहल सड़क हादसों आश्रितों के आंसू पोछने वाली है जिससे पीड़ित परिवार आत्मनिर्भर होगा और सड़क हादसों के मृत आश्रितों को रोजगार और रोजी-रोटी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा,

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
