देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना उचित कार्रवाई के शिकायतों को फोर्स क्लोज करने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर शिकायत बंद न की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक नंबर नहीं…बल्कि जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में हर शिकायत का निस्तारण तब तक किया जाए…जब तक शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। जिलाधिकारी स्तर पर हर सप्ताह और विभागीय सचिव स्तर पर हर माह कम से कम दो बार समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से की जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि शिकायतों के बेहतर समाधान के लिए एआई आधारित प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है, जिससे शिकायतों के पैटर्न और हॉटस्पॉट की पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकतम शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों से बातचीत कर उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। वहीं उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की असली पहचान है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
