देहरादून- होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड ड्यूटी में शामिल सभी होमगार्ड्स के जवानों को छह-छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पहले सीएम ने रोशनाबाद, हरिद्वार जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय, थानो स्थित छात्रावास और एक 100 बेड की बैरक का लोकार्पण भी किया।
होमगार्ड निदेशालय में होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम को फिर अपने बचपने के दिनों की याद आई। सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर मुझे भी मेरे एनसीसी के दिनों की याद आ गई। मैं भी आपकी तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। उन्होंने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स और वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम होमगार्ड का विस्तार, ट्रेनिंग का विस्तार, राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को भरोसा दिलाया कि किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
