- उत्तराखंड के कई जिलों में आज गर्जन के साथ बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने सावधान रहने की करी अपील।
उत्तराखंड- प्रदेश में लगातार भारी बारिश ने लोगों और प्रशासन की परेशानी बढ़ाई हुई है। आज प्रदेश के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के तीव्र दौर के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज करने की हिदायत भी दी गयी है। उत्तराखंड में बारिश का क्रम भले ही धीमा पड़ा हो लेकिन कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
देहरादून में बुधवार को भी बादल जमकर बरसे। सुबह से हल्की बारिश हो रही थी, जो दोपहर के समय अचानक मूसलाधार बारिश में बदल गई। बारिश के कारण जगह पर जल भराव और कीचड़ हो गया। छुट्टी के समय हुई बारिश से स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जल भराव के कारण जाम से भी लोग जूझते नजर आए। वहीं, दोपहर के समय हुई 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से सचिवालय परिसर भी अछूता नहीं रहा और जलमग्न हो गया। परिसर में पानी भरने से अफसर और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भारी बारिश के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय के सामने भी जलजमाव हो गया। गुरुवार को बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर कमेडा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। यह कार कर्णप्रयाग से ऋषिकेश जा रही थी। वहीं, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद सातवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। एसडीआरएफ ने गौरीकुंड से 305 लोगों को रेस्क्यू का सोनप्रयाग पहुंचाया। हालांकि खराब मौसम के चलते केदारनाथ से किसी को भी नीचे नहीं भेजा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
