चम्पावत : चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों हेतु 20 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को एक दिवसीय शिविर का किया जा रहा है आयोजन
राष्ट्रीय की सुरक्षा में भूतपूर्व सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से जनपद चंपावत में पहली बार आगामी 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक चंपावत में भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिको की वीर नारियों हेतु एक दिवसीय चिकित्सा एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए मेजर आकाश दुबे ने बताया कि आयोजित होने वाले शिविर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, रिकॉर्ड ऑफिस के अधिकारियों से मुलाकात एवं समस्याओं का समाधान, पेंशन संबंधित समस्याओं का निवारण, उपहार एवं आर्थिक सहायता, बैंक अधिकारियों से मुलाकात एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
साथ ही सीएसडी सुविधा और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर से जुड़ी तथा सेना के भर्ती के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएगी। तथा रैली में उपस्थित कुछ विशिष्ट भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजित होने वाले शिविर में आने-जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध हैं जो हेतु ब्लॉक के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 8168578047 तथा 8853607075 पर भी संपर्क कर जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
