उत्तराखंड: ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे CDO अरविंद पांडे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भीमताल। नैनीताल जिले में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन की पहल जारी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे वाहनों का सीमित उपयोग करें और अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें।

उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने से न केवल ईंधन की बचत होगी…बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा

सीडीओ ने विकास भवन परिसर सहित सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में अपनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें