देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी 42 फार्मासिस्ट और उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं…बल्कि प्रदेश की जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और करीब 12 लाख मरीजों का कैशलेस इलाज हुआ है।
उन्होंने बताया कि राज्य में 5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं…जबकि 2 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। साथ ही नर्सिंग कॉलेजों और टेलीमेडिसिन सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में भी सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता से की जा रही हैं और साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
