भीषण सड़क हादसा,खाई में गिरी कार,चालक की मौत,5 लोग घायल।
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई तो वहीं कार सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक,रविवार यानी आज शाम करीब 6 बजे के लगभग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड क्षेत्र में काकडागाड़ के पास एक कार संख्या (UP 32 JB 0101) पर पहाड़ी से अचानाक पत्थर आ गिरे,जिससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी, जिसमें 6 लोग सवार थे।हादसे में कार चालक की मौके पर ही जान चली गई,जबकि 5 घायल यात्रियों का डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया।
इस पूरी घटना को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष) निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके आलावा अंजलि मौर्य पत्नी मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष), अमोली पुत्री मुकेश कुमार, निवासी जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश (उम्र 5 वर्ष), अरुण मौर्य पुत्र कुंज बिहारी मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश (उम्र 40 वर्ष), रचना पत्नी अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश एवं पिहू पुत्री अरुण मौर्य निवासी केशरबाग, लोटेश रोड जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश (उम्र 2.5 वर्ष) घायल हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

