- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
- देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं। साथ ही, बिजली गिरने की संभावना वाले समय में खुले स्थानों में खड़े होने से परहेज करें।
प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 

