कालाढूंगी विधानसभा में पिछले दो चुनावों में जो समीकरण भाजपा को फायदा पहुंचाते थे, इस चुनाव में वही समीकरण उल्टे हो गए हैं और अब भाग्य में राजयोग लिखा कर लाए भगत के लिए भी राजा दशरथ वाली मुश्किले सामने आ खड़ी हुई है। पिछले चुनाव तक एक तरफ भाजपा का सिंगल प्रत्याशी बंशीधर भगत द्वारा चुनाव लड़ा जाता रहा वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी और उनकी पार्टी के बाद ही चुनाव लड़ते थे। जिसका सीधा फायदा पिछले दो चुनावों में बंशीधर भगत को हुआ।
लेकिन इस बार बंशीधर भगत के सामने समीकरण ही उल्टे पड़ गए हैं एक और जहां कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही बाघी गजराज बिष्ट मैदान में कूद गए हैं। जो चिंता पिछले चुनावों तक कांग्रेस के पास थी, वह चिंता इस बार भाजपा के खेमे में चली गई है।
कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, गजराज बिष्ट ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की भाजपा उनसे नफरत करती है और उनके दिल मे पार्टी के लिए कोई जगह नही है।
इस दौरान गजराज बिष्ट बेहद भावुक नजर आए, उन्होंने बंशीधर भगत और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की पार्टी परिवारवाद औऱ पैसे वालो को टिकट देती है, यही नही जिनके माँ बाप नही हैं और जिनकी दिल्ली में कोई पकड़ नही है उनके लिये भाजपा में कोई जगह नही है, गजराज ने कहा की कालाढूंगी सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद भी उनको जन समर्थन मिल रहा है, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भी गजराज ने निशाना साधते हुए कहा की सन 2014 में भ्रष्टाचारी विजय बहुगुणा को खुद कांग्रेस ने हटाया औऱ भाजपा ने उनको पार्टी में लिया इसलिए वे किसी को नसीहत ना दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

