Deharadun News- आज सचिवालय में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड की नई खेल नीति को मंजूरी मिल सकती है खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। वहीं इसके अलावा कर्मचारियों के 3 तीन परसेंट डीए को लेकर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है। वहीं इसके अलावा आगामी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तकरीबन छह से सात विधेयकों को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।
देवस्थानम और भू-,कानून पर हो सकती है चर्चा
आज सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम 4:00 बजे से होने वाली धामी सरकार की मंत्रिमंडल बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपको बता दें कि कल होने वाली इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सबसे ज्वलंत मुद्दे देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है तो वहीं इसके अलावा दूसरा बड़ा मुद्दा भू कानून पर इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि इस पर सरकार द्वारा कमिटी गठित की गई है और कमेटी की अभी रिपोर्ट आना बाकी है हालांकि देवस्थानम बोर्ड की अगर बात करें तो मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की पहली रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है और अब गेंद सरकार के पाले में है।
वही इसके अलावा आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र जो कि गैरसैंण में प्रस्तावित है उससे संबंधित भी कई विषय आ सकते हैं। आपको बता दें कि आगामी 7 और 8 दिसम्बर को गैरसैंण में होने वाले शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को पिछली कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है तो वही शीतकालीन सत्र में लाए जाने वाले अध्यादेश और विधेयकों को लेकर कल कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है तो वहीं इसके अलावा गैरसैंण में आयोजित किए जा रहे हैं शीतकालीन सत्र में सरकार की तरफ से लाए जाने वाले बिजनेस पर भी कल कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
