HALDWANI NEWS- आपने प्रेमी-प्रेमिका की कई कहानियां सुनीं होगी। प्रेमिका प्रेमी के साथ फरार, गहने लेकर प्रेमिका फरार, इस तरह की खबर आये दिन आती रहती है। हल्द्वानी में एक गजब का मामला देखने को मिला। यहां प्रेमी को प्रेमिका के पैसों पर मौज करना भारी पड़ गया। हालात हंगामे तक पहुंच गये। प्रेमिका ने रोडवेज स्टेशन हंगामा काट दिया। उसका आरोप है कि प्रेमी ने होटल और खाने का भुगतान उसी से करा दिया था। जिससे दोनों में झड़प हो गई। नजारा देख मौके पर लोगों की भी उमड़ पड़ी। मामला यही नहीं थमा। पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने चेतावनी देकर दोनों को बाद में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार डीडीहाट निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति का निधन हो गया। ऐसे में गांव के एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। सोमवार को कुंवरपुर गौलापार में दोनों का एसएससी का पेपर था। रविवार को वह प्रेमी के साथ उसकी कार से हल्द्वानी पहुंच गई। इसके बाद रात को दोनों होटल के एक कमरे में ठहरे। जहां खाने और रहने का भुगतान प्रेमी ने उसी से करा दिया।
फिर क्या था सोमवार को रोडवेज स्टेशन पर पहुंचते ही प्रेमिका ने हंगामा काट दिया। प्रेमिका कार से उतरकर सडक़ पर आ गई और प्रेमी पर आरोपों की बौछार कर दी। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिसं ने दोनों को पेपर देने को कहा। और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
