हल्द्वानी के शातिर स्मैक तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया यहां से गिरफ्तार

BREAKING NEWS- हल्द्वानी के शातिर स्मैक तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया यहां से गिरफ्तार, ‘गूगल पे’ से लेता था पैसे और ऐसे करता था डिलीवरी.

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रदर्शनी के दिशा निर्देश में नशे पर अंकुश लगाए जाने वाले अभियान उदय और एंटी ड्रग ड्राइव को आज बड़ी सफलता मिली है जब पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह शातिर स्मैक तस्कर गूगल पे से स्मैक की पेमेंट लेकर टैक्सी के माध्यम से स्मैक डिलीवर करता था ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे, लेकिन पिथौरागढ़ पुलिस ने खुलासा कर इस शातिर स्मैक तस्कर के सारे राज खोल दिए।

यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए कोरोना संक्रमित, ऐसे दी जानकारी

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल पुलिस द्वारा टनकपुर चंपावत के रहने वाले स्मैक तस्कर मनोज कुमार उर्फ रोशन को गिरफ्तार किया था जिसके बाद पंकज उर्फ कल्लू नाम के स्मैक तस्कर को भी स्मैक के साथ पुलिस ने इस अभियान में गिरफ्तार किया और इन तस्करों से पूछताछ पर पता चला कि इनको नई बस्ती इंदिरानगर हल्द्वानी का रहने वाला राजा कुरैशी अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करता है जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए यह प्लान बना रही है सरकार, CM ने दिए यह खास निर्देश

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- संडे से शुरू हो रही हो ऑनलाइन भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी जान ले यह नियम

एसपी प्रीति प्रदर्शनी के निर्देश पर एसओजी की टीम लगातार इसकी तलाश कर रही थी, सुराग पता करते हुए आखिरकार इस शातिर तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ में राजा कुरैशी ने बताया कि वह इन तस्करों को स्मैक सप्लाई करता था और पैसों का भुगतान गूगल पे या अपने अकाउंट में करवा कर अवैध स्मैक को कोरियर या पिथौरागढ़ आने वाले टैक्सी के माध्यमों से भेज देता था, ताकि किसी को इसकी जानकारी ना मिल सके फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

यह भी पढ़ें👉 रामनगर- पर्यटकों ने कॉर्बेट के अंदर देखा ऐसा नजारा, कि दांतों तले दबा ली उंगलियां VIDEO

यह भी पढ़ें👉 रूद्रपुर- विरोध के बाद हटाया गया इस अधिकारी को, मुख्यालय से किया गया अटैच

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें