डेल्टा प्लस वेरिएंट

Breaking News- कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, जारी हुआ यह निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- राज्य में कोरोना वायरस की नए वेरिएंट डेल्टा की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। आदेश जारी करते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के लक्षणों से पीड़ित रोगियों की समय पर पहचान की जाए व निगरानी तंत्र सुदृढ़ किया जाए।

इसके साथ ही 26 जून को जारी आदेश के अनुसार कोविड की जांच की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रोगियों के उपचार हेतु समस्त कोविड सेंटरों, चिकित्सालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके साथ ही आम लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करते हुए उचित कार्रवाई की जाए जिससे राज्य में इस वेरिएंट से लोगों को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें