उत्तराखण्ड के बाजपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी को अवैद्ध डिटेंशन मामले में एस.एस.पी.ने कोतवाल को निलंबित और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है ।
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित जंगल में लकड़ी लेने गई एक किशोरी को अगवाह करने और बिना अगवाहकर्ताओं की गिरफ्तारी के कथित बरामद करने के मामले में हंगामा हो गया । बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को बन्ना खेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी । लेकिन जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की । उसके बाद परिजनों ने उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने लापरवाही करते हुए मामले में हिला हवाली कर दी ।
पीड़ित परिजनों द्वारा इस पूरे मामले की सूचना डी.जी.लॉ एंड ऑडर सहित पुलिस के आला अधिकारी को दी गई। मामले के गर्माने के बाद उधम सिंह नगर जिले के पुलिस अधिकारियों के ये बात संज्ञान में आई । इधर आनन-फानन में बाजपुर कोतवाल ने दबिश देकर नाबालिग लड़की को कालागढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह ने कोतवाल सहित चौकी इंचार्ज और मुंशी पर कार्यवाही करते हुए जांच के आदेश दिये है। एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह की इस कार्यवाही से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एस.एस.पी.ने बाजपुर कोतवाल एन.बी.भट्ट को निलंबित कर दिया गया है, इसके अलावा बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल को लाइन हाजिर करने के साथ ही बन्ना खेड़ा चौकी में तैनात मुंशी बलवंत को भी निलंबित किया गया है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
