Almora News- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में शनिवार को दर्शन के लिए पहुंचे भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर प्रबंधन समिति के साथ गाली गलौज का वीडियो वायरल होते ही पूरे प्रदेश में इसकी कड़ी आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया में जमकर लोगों ने भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के इस व्यवहार की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ आज जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल अपने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 24 घंटे के उपवास पर बैठ गए हैं।
गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ-साथ जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, दीवान सिंह बसेड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए उपवास पर बैठे हैं विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि जागेश्वर धाम में बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के साथ जो अभद्रता और गाली गलौज की गई है वह बेहद निंदनीय है धार्मिक आस्था के केंद्र में भारत के संसद में बैठने वाला व्यक्ति ऐसी अभद्रता करें या बिल्कुल भी उचित नहीं है गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सांसद को मंदिर में आकर सभी पुजारी वह मंदिर समिति से माफी मांगनी चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

