Bike rider looted chain

उत्तराखंड: यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने लूटी चेन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब शहर की पॉश कॉलोनियों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज सुबह शिवालिक नगर स्थित लीलावती अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया।

महिला ने तुरंत शोर मचाया…लेकिन तब तक आरोपी तेजी से भाग चूका था। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। खास बात यह है कि पुलिस ने एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह दावा किया था कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग पूरी तरह निश्चिंत रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !

लेकिन दिनदहाड़े इस वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए…ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी के अनुसार, बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें