हल्द्वानी: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना लेकर लंबे समय से मेहनत कर रहा एक मेधावी छात्र आखिरकार जीवन से हार गया। लगातार असफलताओं के चलते वह गहरे डिप्रेशन में चला गया और शनिवार देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के जग्गी गांव निवासी पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल के 24 वर्षीय पुत्र करन कांडपाल की शनिवार देर रात मृत्यु हो गई। करन परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी एक छोटी बहन है, जो वर्तमान में कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।
करन ने इसी वर्ष लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से बीएससी की अंतिम परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वह शांत स्वभाव का पढ़ाई में रुचि रखने वाला और बेहद अनुशासित छात्र था। उसका एकमात्र सपना था अपने पिता की तरह भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना।
करन ने बीते कुछ वर्षों में कई बार सेना की भर्तियों में भाग लिया…लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव से गुजरने लगा। कॉलेज प्रशासन ने उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति को देखते हुए कई बार काउंसलिंग भी करवाई…लेकिन बीएससी पास करने के बाद वह महाविद्यालय जाना भी बंद कर चुका था।
परिजनों के अनुसार शनिवार को करन ने अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उसे तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का मानना है कि करन ने संभवतः जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। माना जा रहा है कि भर्ती न हो पाने की पीड़ा और लंबे समय से चला आ रहा डिप्रेशन उसकी मौत का कारण बना।
वहीं लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
