बीमार बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदी महिला, दोनों की मौत
काशीपुर निवासी सीए का परिवार नोएडा में रहता था
ग्रेटर नोएडा/काशीपुर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में मूलरूप से काशीपुर के गढ़ीनेगी निवासी साक्षी चावला (37) मानसिक रूप से कमजोर अपने 11 वर्षीय बेटे दक्ष के साथ 13वीं मंजिल से कूद गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के पति दर्पण चावला गुरुग्राम स्थित कंपनी में सीए हैं। वह ऐस सिटी सोसायटी के ई-टावर के फ्लैट संख्या-1309 में रहते हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटा दक्ष भी रहता था। दक्ष बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था, उसका उपचार चल रहा था। साक्षी कुछ दिन से परेशान थी। डॉक्टरों के कहने पर बेटे को सुबह 9:30 बजे के करीब दवाई दी जाती थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दर्पण ने पत्नी को बेटे को दवाई देने के लिए जगाया और दूसरे कमरे में जाकर आराम करने लगा।
इसके बाद साक्षी ने बेटे को दवाई दी। वह सोसायटी के फ्लैट की बालकनी में बेटे को लेकर टहलने लगी। 10 बजे साक्षी बेटे के साथ बालकनी से कूद गई। मां-बेटे के गिरने के बाद मचे शोर के बाद दर्पण बाहर आए। पत्नी और बेटे के कूदने का पता चलने पर वह नीचे पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। समीप ही ऐस सिटी चौकी है।
पुलिस ने बताया कि बालकनी में जिस जगह से साक्षी ने बेटे को लेकर छलांग लगाई, वहां एक कुर्सी रखी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि करीब चार फीट ऊंची रेलिंग के पास पहले साक्षी ने कुर्सी पर बेटे को चढ़ाकर धक्का दिया और फिर खुद छलांग लगा दी। बालकनी के सामने की तरफ एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है लेकिन वह कुछ महीनों से बंद है। इससे घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
