हल्द्वानी :(बधाई) गगन त्रिपाठी को मिला लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गगन त्रिपाठी को मिला लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025

देहरादून– उत्तराखंड के युवा उद्यमी एवं प्लांट ऑर्बिट (Plant Orbit) के संस्थापक गगन त्रिपाठी को उनके अभिनव कार्य, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और कृषि क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS

यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा सुर रहबर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष समारोह में होटल अकेता, देहरादून में प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम

गगन त्रिपाठी ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा –
“यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरी पूरी टीम, किसानों और उन सभी पौध प्रेमियों का है जिन्होंने प्लांट ऑर्बिट के इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग दिया। हमारा प्रयास है कि भारत में किसानों को नई दिशा मिले, पौधों के क्षेत्र में नवाचार हो और हरित अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिले।”

प्लांट ऑर्बिट वर्तमान में देशभर के किसानों के सहयोग से 200 से अधिक किस्मों के सक्युलेंट्स और पौधों को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी का उद्देश्य न केवल पौधों और सक्युलेंट्स की गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति करना है बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और भारत के हरित उद्यमशीलता (Green Entrepreneurship) को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट

इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड के युवा उद्यमी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें