Big Breaking – गरीबों को नए साल का तोहफा, सरकार का बड़ा फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली– देश के 81.85 करोड़ लोगों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन दिए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। नए साल पर केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले सस्ते अनाज को भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जोड़ दिया है इसके बाद अब सस्ती दर पर मिलने वाला राशन भी पूरी तरह मुक्त मिलेगा।

दरसल, सरकार एन एफ एस के के तहत बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को हर माह 35 किलो सस्ता अनाज देती है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने वन रैंक वन पेंशन में प्रस्तावित संशोधन को भी मंजूरी दी है और 30 जून 2019 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मी इसके दायरे में आएंगे युद्ध विधवाओं और दिव्यांग पेंशनरों समेत परिवार के पेंशनरों को भी लाभ दिया जाएगा इसके तहत कुल 25.13 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें