Haldwani news- सिक्किम के जेमा में हुए सड़क हादसे में 16 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड का भी एक जवान शामिल हैं, जो कि इस सड़क हादसे में शहीद हो गया है। रविंद्र सिंह थापा जो कि पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सेना का वाहन पलटने पर वह सड़क हादसे में शहीद हो गए हैं, मूलतः पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के रहने वाले है, रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।
रवींद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में जबकि छोटे भाई दशरथ थापा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि रवींद्र सिंह काफी मिलनसार थे। जीआईसी पय्यापौड़ी से 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, स्थानीय विधायक हरीश धामी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शोक जताया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
