हल्द्वानी- कुमाऊँ के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 10 पदों के लिए मतदान चल रहा हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव का मतदान हो रहा हैं, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि 10 पदों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है।
एमबीपीजी कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां एबीवीपी के कौशल बिरखानी, एनएसयूआई के सूरज भट्ट और एबीवीपी की बागी रश्मि लमगड़िया के बीच कड़ी टक्कर है। 3 साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
एमबीपीजी कॉलेज के आसपास धारा 144 लगाई गई है, नैनीताल रोड के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है, साथ ही जुलूस पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, इसके अलावा ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है, हल्द्वानी के अलावा जिले में नैनीताल डीएसबी केंपस, रामनगर और हल्द्वानी महिला महाविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में भी छात्रसंघ के लिए में मतदान चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 



