देहरादून -(बड़ी खबर) विजिलेंस ने इस विवादित पूर्व IFS आई एफ एस को किया गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Deharadun News- देहरादून विजिलेंस ने वैशाली गाजियाबाद से कई दिनों से उत्तराखंड से फरार चल रहे और बचने के ठिकाने तलाश रहे विवादित पूर्व IFS अफसर किशनचंद को वरिष्ठ कर लिया है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। आपको बताते चलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर किशन चंद से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी। और जांच में विजिलेंस को कई खामियां मिली थी।

इसके आधार पर विजिलेंस बयान के लिए किशनचद की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहे थे। बता दें कि किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें