भवाली : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का मेला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और कार्य कुशलता के चलते सकुशल संपन्न रहा। कैंची धाम के मेला अधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज जी के दर्शन किए।
मेला अधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि सटल सेवा के प्रबंधन और साफ सफाई व्यवस्था सहित पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था को खूब सराहा है।

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के मेले की सुरक्षा के लिए 19 राज्यपत्रअधिकारी, 157 निरीक्षक और उप निरीक्षक, इसके अलावा 725 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, इसके अलावा पीएसी की पांच कंपनी व्यवस्थाओं में जुटी हुई थी।, साथ ही जिले के सभी उप जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और नगर आयुक्त और सभी तहसीलदार के अलावा परिवहन विभाग के 50 से अधिक कर्मचारी इस मेले को सफल बनाने में जुटे रहे।
कैंची धाम के मेला अधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि जिला पंचायत और नगर पालिका के डेढ़ सौ कर्मचारियों के अलावा तहसील श्री कैंची धाम का संपूर्ण स्टाफ भी व्यवस्थाओं में जुटा रहा। मेले में श्रद्धालुओं ने बहुत ही सुगमता के साथ बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मेला अधिकारी तुषार सैनी ने बतौर कैंची धाम मेला अधिकारी सभी अधिकारी कर्मचारी व दर्शन को आए लाखों दर्शनार्थियों का आभार व्यक्त किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी 
