पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को खिर्सू क्षेत्र में दो युवकों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया…जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घायल युवक अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वे सुबह रोज की तरह अभ्यास के लिए जंगल की ओर निकले थे…तभी झाड़ियों में छिपा भालू अचानक उन पर टूट पड़ा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर डंडों और पत्थरों से भालू को भगाया और युवकों को बचाया।
घायल आदर्श पुत्र विक्रम सिंह और आकाश सिंह पुत्र भागेश सिंह को तुरंत श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है। उन्हें हाथ-पैर और पीठ में चोटें आई हैं…लेकिन जान का खतरा नहीं है।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से भालू और गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। खेतों, बगीचों और गांव के रास्तों तक जंगली जानवर दिखने लगे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जंगली जानवरों के आतंक पर रोक नहीं लगी…तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वन दरोगा नागदेव रेंज पौड़ी जगदीश नेगी ने कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है और घायल युवकों को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय 
