हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो युवकों को बेहोशी की हालत में देखा गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई बृजेश मिश्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे मध्य प्रदेश से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
