रामनगर में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य होगा, जन-वन कार्यक्रम
रामनगर : 6 नवम्बर को उत्तराखण्ड प्रदेश की स्थापना दिवस की रजंती समारोह के तहत आयोजित जन-वन कार्यक्रम रामनगर के नगर वन हो जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। आज पार्टी की ओर कार्यक्रम के संयोजक राकेश नैनवाल ने बताया कि हमारे प्रदेश स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 01 नवम्बर से 11 नवम्बर तक विभिन्न प्रकार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसमें जनता को विगत 25 वर्षों में उत्तराखण्ड के विकास को लेकर क्या कार्य हुए है, उनके जनता के सम्मुख रखा जायेगा एवं भविष्य में भाजपा सरकार मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं उत्तराखण्ड के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास की और अधिक ऊँचाई एवं आम जनमानस की समस्याओं का निदान करते हुए विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए जो रोडमैप तैयार किया गया है, उसको जनता के सामने रखा जायेगा। जो विभिन्न कार्यक्रम स्थापना दिवस पर किए जा रहे है। उन कार्यक्रमों में मा0 मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। आज कार्यक्रम स्थल को देखने के लिए एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ नगर वन स्थल का निरीक्षण किया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान वन विभाग के एस0डी0ओ0 श्री अंकित बडोला, रेंजर श्री शेखर तिवाड़ी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री संजय डोर्बी नगर अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र खाती, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा पीरूमदारा मण्डल अध्यक्ष श्री बलदेव रावत, मण्डल महामंत्री श्री कपिल रावत, श्री कृपाल दत्त जोशी आदि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
