नैनीताल : जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में विभिन्न अधिकारियों के साथ उनके विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व लंबित योजनाओं में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर उनको शीघ्र पूर्ण किया जाए और जिन योजनाओं की डीपीआर तैयार होनी है उसको जल्द तैयार कर लें। स्वीकृति, भूमि चयन संबंधित समस्या है समाधान करते हो उनको धरातल पर उतरने का कार्य करें। उन्होंने कहा कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और समय अवधि में होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन योजनाओं/कार्यों का समय-समय पर स्थालीय निरीक्षण अवश्य करें और कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
